अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीप्ट | एडीआर | ADR - सम्पूर्ण परिचय

Admirals

विश्व स्तर पर अमेरिकी शेयर बाजार सबसे बड़ा है, निकटतम प्रतियोगी के आकार के पांच गुना ज़्यादा। अमेरिकी शेयर बाजार इतना बड़ा है कि वैश्विक इक्विटी मूल्य के आधे से ज़्यादा उनका ही हिस्सा है।

सिर्फ अमरीकी कंपनियां ही नहीं, अमरीकी स्टॉक एक्सचेंज संयुक्त राज्य के बाहर काम करने वाली कंपनियां,जो नई या अतिरिक्त पूंजी जुटाना चाहते हैं, उनके लिए भी आकर्षक स्थान हैं। अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें (एडीआर) इस प्रक्रिया को पूरा करने में सक्षम बनाती हैं। 

इस लेख में, हम देखेंगे कि एडीआर क्या हैं, लोग उनमें निवेश क्यों करते हैं और आप Admirals के साथ उनका व्यापार कैसे शुरू कर सकते हैं।

Admirals वेबट्रैडर के साथ समय बचाएं

चलते-फिरते ट्रेड करें या सीधे अपने ब्राउज़र से ट्रेडिंग करके समय बचाएं!

अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीप्ट (एडीआर) क्या है?

एडीआर का अर्थ अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीप्ट है।

एक अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीद (एडीआर) प्रमाणपत्र एक अमेरिकी डिपॉजिटरी बैंक द्वारा जारी किया जाता है, जो एक विदेशी कंपनी के एक निश्चित संख्या के शेयरों (आमतौर पर एक) का प्रतिनिधित्व करता है। अन्य शेयरों की तरह ही एडीआर का अमेरिकी शेयर बाजारों में कारोबार होता है।

यह जानना आवश्यक है कि एक अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीद एक कंपनी के एक शेयर या कई शेयरों का हिस्सा हो सकती है। अनुपात का उपयोग से एडीआर को एक विशिष्ट बाजार मूल्य पर सेट किया जाता है।

आइए एक उदहारण के माध्यम से इसे समझें।

एक चीनी कंपनी के शेयरों की कल्पना करें:

✔️ USD/CNY = 7 (यानी 7 चीनी युआन से 1 यूएस डॉलर)

✔️ स्थानीय स्टॉक एक्सचेंज पर चीनी कंपनी के शेयर की कीमत 1 युआन, लगभग 0.14 डॉलर है।

✔️ 100:1 के अनुपात के साथ एडीआर (1 एडीआर के लिए 100 चीनी कंपनी के शेयर) 14 डॉलर (100 * 0.14) के अनुमानित मूल्य पर ट्रेड करता है।

एक अमेरिकी जमा रसीद जारी करने के लिए, एक कंपनी को पहले अपने शेयरों को एक अमेरिकी बैंक में जमा करना होगा। एक बार जारी होने के बाद, कंपनी के एडीआर केवल अमरीकी डॉलर में कारोबार करते हैं, और लाभांश भी अमेरिकी मुद्रा में भुगतान किया जाता है। इस तरह अमेरिकी निवेशक विदेशी मुद्रा लेनदेन से बचते हैं।

एडीआर से जुड़े दिलचस्प तथ्य

✔️ जे.पी. मॉर्गन ने 1927 में ब्रिटिश रिटेलर सेल्फ्रिज के लिए न्यूयॉर्क कर्ब एक्सचेंज पर पहला एडीआर पेश किया था, जो अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज का अग्रदूत था।

✔️ आज 2,000 से अधिक अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों का कारोबार होता है।

✔️ एडीआर के माध्यम से अमेरिकी शेयर बाजारों में 70 से अधिक देशों की कंपनियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है।

अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें विदेशी जारीकर्ता या उन्हें बनाने वाले डिपॉजिटरी बैंक के विवेक पर रद्द करने के अधीन हैं।

समाप्ति से सभी जारी किए गए एडीआर को रद्द कर दिया जाता है, और अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों, जहां वे सूचीबद्ध थे, वहां से विदेशी शेयरों को हटा दिया जाता है।

समाप्ति से पहले, कंपनी को सभी एडीआर मालिकों को लिखना चाहिए, जिससे वह अपने एडीआर को दूसरे प्रतिभूतियों में बदल सकें। अगर निवेशक समाप्ति के बाद अपने एडीआर रखने का फैसला करते हैं, तो कस्टोडियन बैंक विदेशी प्रतिभूतियों को रखना जारी रखेगा, और लाभांश एकत्र करेगा, लेकिन अब एडीआर नहीं बेचा जा सकता है।

उच्च लाभांश स्टॉक की तलाश है?

Admirals के साथ निवेश करें और 4000 वैश्विक स्टॉक्स में से चुनें

अमेरिकी जमा रसीद का उद्देश्य क्या है?

अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों की दो प्रधान उद्देश्य है:

1️⃣ अमेरिकी निवेशकों को संयुक्त राज्य के बाहर की कंपनियों में निवेश करने की अनुमति देना

2️⃣ गैर-अमेरिकी कंपनियों को अमेरिकी शेयर बाजारों तक पहुंच प्रदान करना

पहले से जारी किया गया एडीआर NASDAQ या NYSE से प्राप्त किया जा सकता है।

एडीआर के साथ, अमेरिकी और गैर अमरीकी, दोनों तरह के निवेशकों को अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने का एक अतिरिक्त अवसर मिलता है।

अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीप्ट के विभिन्न प्रकार

अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें दो मुख्य प्रकार की होती है:

✅ प्रायोजित एडीआर

बैंक एक विदेशी कंपनी की ओर से प्रायोजित एडीआर जारी करता है। बैंक और कंपनी एक कानूनी समझौता करते हैं। विदेशी कंपनी आमतौर पर एडीआर जारी करने और उस पर नियंत्रण बनाए रखने की लागत का भुगतान करती है, और बैंक निवेशक लेनदेन को संभालता है।

प्रायोजित एडीआर को इस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है कि विदेशी कंपनी सेक्यूरिटज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के प्रावधानों और अमेरिकी लेखा प्रक्रियाओं का अनुपालन कैसे करती है।

दुनिया का प्रमुख बहु-परिसंपत्ति प्लेटफार्म


✅ गैर प्रायोजित एडीआर

कोई बैंक विदेशी कंपनी की प्रत्यक्ष भागीदारी या अनुमति के बिना एक गैर-प्रायोजित एडीआर जारी कर सकता है। सैद्धांतिक रूप से, विभिन्न अमेरिकी बैंकों द्वारा जारी एक ही विदेशी कंपनी के लिए कई गैर-प्रायोजित एडीआर हो सकते हैं, जबकि प्रायोजित एडीआर में केवल एक ही हो सकता है। ये कई ऑफ़र कई लाभांश भी प्रदान कर सकते हैं।

दो प्रकार की अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों के बीच महत्वपूर्ण अंतरों में से एक है निवेशक उन्हें कहाँ खरीदते हैं। प्रायोजित एडीआर के निम्नतम स्तर को छोड़कर सभी SEC के साथ पंजीकृत हैं, और प्रमुख अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार करते हैं। साथ ही, गैर-प्रायोजित एडीआर का कारोबार केवल ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) बाजारों में किया जा सकता है, और इसमें मतदान के अधिकार शामिल नहीं हैं।

इस बात के आधार पर कि विदेशी कंपनी अमेरिकी शेयर बाजारों तक कैसे पहुंच प्राप्त करती है, एडीआर को तीन स्तरों में वर्गीकृत किया गया है।

लेवल 1 - यह प्राथमिक प्रकार का एडीआर है, जिसमें विदेशी कंपनियां आवश्यकताओं को पूरा नहीं करती हैं, या स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं होना चाहती हैं। इस प्रकार के एडीआर का उपयोग व्यावसायिक उपस्थिति स्थापित करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन पूंजी जुटाने के लिए नहीं। स्तर 1 एडीआर केवल OTC बाजारों में कारोबार किया जा सकता है, और इनके लिए SEC की सबसे कठोर आवश्यकताएं हैं। हालांकि यह अन्य एडीआर स्तरों की तुलना में अधिक अस्थिर हैं, वे एक विदेशी कंपनी के लिए अमेरिकी निवेशकों के बीच अपने शेयरों में दिलचस्पी का आकलन करने का एक आसान तरीका हैं। केवल इस स्तर के एडीआर को अप्रायोजित किया जा सकता है।

लेवल 2 - लेवल 1 की तरह लेवल 2 एडीआर का स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार नहीं किया जा सकता है और पूंजी जुटाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उनके लिए SEC से थोड़ी अधिक आवश्यकताएं, अधिक पारदर्शिता और अधिक व्यापारिक मात्रा है।

लेवल 3 - ये सबसे प्रतिष्ठित अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें हैं। जारीकर्ता सार्वजनिक रूप से अमेरिकी शेयर बाजार में एडीआर लॉन्च करते हैं। स्तर 3 एडीआर अमेरिकी वित्तीय बाजारों में एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपस्थिति स्थापित कर सकते हैं, और एक विदेशी जारीकर्ता के लिए पूंजी जुटा सकते हैं। जारीकर्ता SEC के पूर्ण रिपोर्टिंग के अधीन हैं।

Admirals के जोखिम-मुक्त डेमो ट्रेडिंग खाता पर अपनी पूंजी को जोखिम में डाले बिना, कुछ सबसे लोकप्रिय एडीआर के साथ ट्रेडिंग रणनीतियों का परीक्षण क्यों न करें? नीचे दिए गए बैनर पर क्लिक करके अपने डेमो खाते के लिए साइन अप करें:

जोखिम मुक्त डेमो खाता के साथ ट्रेड करें

आभासी धन के साथ ट्रेडिंग का अभ्यास करें

अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों में निवेश क्यों करें?

निवेशक विभिन्न कारणों से अपने निवेश निर्णय लेते हैं। चूंकि अधिकांश ADR शेयरों की तरह कारोबार करते हैं, यह कुछ आम कारण हैं जिसके वजह से आप अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों में निवेश कर सकते हैं: 

✔️ बैंक में नकदी रखने का एक विकल्प।

✔️ एडीआर मुद्रास्फीति के खिलाफ सुरक्षा के रूप में कार्य कर सकते हैं।

✔️ एडीआर पूंजीगत लाभ और वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के अवसर प्रदान करते हैं।

✔️ एडीआर पोर्टफोलियो परिसंपत्तियों का विविधीकरण प्रदान करते हैं।

✔️ लाभांश के माध्यम से, एडीआर निष्क्रिय आय बनाने में मदद कर सकते हैं।

✔️ उच्च स्तर की तरलता; आप सेकंड में एडीआर संपत्ति खरीद और बेच सकते हैं।

✔️ तरलता के कारण, आप कम स्प्रेड और कमीशन का लाभ उठा सकते हैं

✔️ कम आरंभिक निवेश (Admirals के Trade.MT5 की न्यूनतम जमा राशि केवल $25 है)

हालांकि निवेशकों के पास अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों में निवेश करने के अन्य कारण हो सकते हैं; कुछ सबसे तर्कसंगत ऊपर सूचीबद्ध हैं।

एडीआर में निवेश के जोखिम

अन्य निवेशों के समान, एडीआर के विशिष्ट जोखिम और नुकसान हैं, उदाहरण के लिए:

✔️ कुछ एडीआर में कम तरलता होती है

✔️ कुछ मामलों में, एडीआर में शेयर निवेश की तुलना में अधिक कर लगा सकता है।

संयुक्त राज्य के बाहर की सभी कंपनियों के पास एडीआर नहीं है, और लेख के अगले भाग में, हम कुछ सबसे बड़ी कंपनियों पर प्रकाश डालेंगे जिसके एडीआर उपलब्ध है।

Admirals के साथ सीएफडी का व्यापार करें

Admirals के Trade.MT5 खाते के साथ, आप सबसे लोकप्रिय अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों पर कॉन्ट्रैक्ट्स फॉर डिफरेंस (सीएफडी) का व्यापार कर सकते हैं! सीएफडी व्यापारियों को लीवरेज के उपयोग से लाभान्वित होने के साथ-साथ बढ़ती और गिरती कीमतों दोनों पर सट्टा लगाने की अनुमति देता है।

आज ही खाता खोलने के लिए नीचे दिए गए बैनर पर क्लिक करें:

एक लाइव खाता खोलें

लाइव बाज़ारों में ट्रेड करें और कॉपी ट्रेडर्स की सदस्यता लें कुशलता से निवेश करें

 

सबसे लोकप्रिय अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें

अमरीकी बाज़ारों में 2,000 से अधिक एडीआर का कारोबार होता है, जिनमें से 400 से अधिक स्तर 3 एडीआर हैं। यह दुनिया का सबसे प्रमुख कंपनियां हैं, और सबसे अधिक खरीदी और बेची जाने वाली कंपनियों में से हैं।

आइए जारी करने वाली कंपनी के बाजार पूंजीकरण के आधार पर शीर्ष 10 एडीआर देखें:

प्रतिक

कंपनी देश/ लिस्टिंग

BABA

Alibaba Group Holdings Ltd ADR चीन

TSM

Taiwan Semiconductors co Ltd ADR ताइवान

TM

Toyota Motor Corp ADR जापान

NVS

Novartis AG ADR स्विट्ज़रलैंड

ASML

ASML Holding NV ADRs नीदरलैंड

RDSA

Royal Dutch Shell ADRs of Class A Shares ग्रेट ब्रिटेन

RDSB

Royal Dutch Shell ADRs of class B Shares ग्रेट ब्रिटेन

BUD

Anheuser-Busch InBev SA/NV ADRs बेल्जियम

JD

JD.com Inc ADRs चीन

RIO

Rio Tinto Plc ADR ग्रेट ब्रिटेन

स्रोतstockmarketmba.com, 11 जनवरी 2021

Admirals के साथ, आप चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी और दुनिया भर के कई अन्य देशों से सैकड़ों सबसे लोकप्रिय अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदों में निवेश कर सकते हैं।

निम्नलिखित छवि में, आपको सबसे बड़े ADRs में से एक का चार्ट मिलेगा - अलीबाबा ग्रुप (#BABA) का।

Depicted: Admirals MetaTrader 5 - Alibaba.com LTD ADR Daily Chart. Date Range: 28 November 2019 - 16 April 2021. Date Captured: 16 April 2021. जरूरीनहींहैकिपिछलाप्रदर्शनभविष्यकेप्रदर्शनकासंकेतहो।

एडीआर ट्रेडिंग कैसे करें?

अब आप एडीआर की अवधारणा, उनके विभिन्न प्रकारों, और लोग उनमें निवेश क्यों करते हैं - यह समझते हैं। अब अधिक रोमांचक हिस्से पर आगे बढ़ने का समय है - एडीआर ट्रेडिंग कैसे करें?

आरंभ करने के लिए, आपको इन तीन चरणों का पालन करना होगा:

  1. एक एडीआर ट्रेडिंग खाता खोलें
  2. अपना एडीआर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म डाउनलोड करें
  3. एक नई ऑर्डर विंडो खोलें और अपना पहला एडीआर ट्रेड दर्ज करें

Admirals के साथ, आप दुनिया के नंबर 1 बहु-संपत्ति ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म - मेटाट्रेडर 5 के साथ एडीआर और हजारों अन्य वित्तीय साधनों का व्यापार शुरू कर सकते हैं। 

मेटाट्रेडर 5 पर एक ट्रेड रखने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप निम्नलिखित वीडियो देख सकते हैं:

मेटा ट्रेडर 5 डाउनलोड करने के लिए बस नीचे तस्वीर पर क्लिक करें। यह सम्पूर्ण मुफ्त है:

दुनिया का प्रमुख बहु-परिसंपत्ति प्लेटफार्म


ट्रेडिंग के सम्बन्ध में और भी अधिक जानना चाहते हैं? हम आपको यह तीन लेख पड़ने का सलाह देंगे:

2022 में खरीदने के लिए Top US Stocks

Wall Street: अमेरिकी वित्तीय उद्योग के नस को जानें

2022 में कौनसा European Stocks खरीदें?

 

Admirals एक विश्व स्तर पर विनियमित विदेशी मुद्रा और सीएफडी ब्रोकर जो बहु-पुरस्कार का विजेता है। बहुत सारे उपकारणों के इलावा Admirals के वेबसाइट में कई सरे शिक्षा सम्बंधित लेखे है जहाँ से आपको फोरेक्स, शेयर मार्किट, निवेश और भी बहुत कुछ के बारे मे तथ्य मिलेगा। दुनिया के सबसे लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से 500 से अधिक वित्तीय साधनों पर व्यापार की पेशकश करते हैं: मेटा ट्रेडर 4 और मेटा ट्रेडर 5 ।आज ही ट्रेडिंग शुरू करें!

 

इस लेख में दिया गया तथ्य को वित्तीय साधनों में किसी भी लेनदेन के लिए निवेश सलाह, निवेश अनुशंसाएं, प्रस्ताव या अनुशंसा के रूप में समझा नहीं जाना चाहिए। कृपया ध्यान दें कि इस तरह का ट्रेडिंग विश्लेषण किसी भी वर्तमान या भविष्य के प्रदर्शन के लिए एक विश्वसनीय संकेतक नहीं है, क्योंकि समय के साथ परिस्थितियां बदल सकती हैं। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले, आपको इस विषय से सम्बंधित जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेनी चाहिए।

TOP ARTICLES
Ek Portfolio Kaise Banaye? - सहज गाइड
इस लेख में, हम जानेंगे कि एक विशिष्ट portfolio in Hindi में क्या होता है, portfolio kaise banaye, वॉरेन बफेट जैसे लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली कुछ सर्वोत्तम निवेश पोर्टफोलियो तकनीकें और आप अपने स्वयं के निवेश पोर्टफोलियो के साथ कैसे शुरुआत कर सकते हैं! विषय सूची Portfolio Kaise Banaye - 3 स...
GBPNZD Trading In Hindi कैसे करें?
फरवरी 2022 में, यूके और न्यूजीलैंड ने एक व्यापक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह यूके की वस्तुओं और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर व्यापार बाधाओं को दूर करेगा। दोनों देशों के बीच व्यापार 2020 में £2.3 बिलियन से अधिक का था, और अब इसके 60% तक बढ़ने की उम्मीद है।यह सौदा ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (...
Euro Stoxx 50: European Bluechip Index में निवेश कैसे करें
यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और शीर्ष 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से तीन हैं। यूरोपीय संघ दुनिया के कुछ सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों के साथ-साथ कुछ बहुत बड़ी कंपनियों का घर है। उनमें से 50 को दुनिया का सबसे लोकप्रिय सूचकांकों में से एक में एकत्र किए गए हैं...
सभी देखें